पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में बीते दिन गुड्डू मियां हत्याकांड के गवाह पर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच जारी
पूर्णिया में बीते दिन गुड्डू मियां हत्याकांड के गवाह पर चार चक्का वाहन और बाइक सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में युवक ने छिपकर किसी तरह जान बचाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी।घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी यादव टोला की है.मधुबनी थाना अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने शनिवार को दोपहर के लगभग 2 बजे बताया कि कारवाई जारी है.