विधायक रेनू बाला ने पूजा-अर्चना कर किया 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
बिलासपुर में भव्य दशहरा समारोह का आयोजन, वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने की शिरकत*
व्यासपुर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: राजकीय आदर्श मॉडल स्कूल, बिलासपुर के खेल मैदान में श्री वेदव्यास रामलीला एवं दशहरा कमेटी की ओर से भव्य दशहरा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *साढौरा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती रेनू बाला* ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी शिरकत की।
विधायक रेनू बाला ने विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
समारोह में लोगों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। रावण दहन के माध्यम से बुराइयों को त्यागकर अच्छे विचारों और संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने दशहरा उत्सव की रौनक बढ़ाई।
*इस अवसर पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष विपिन सिंगला, वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी, सूरजभान सैनी, पंकुश खुराना, संदीप चितपुर, कृपाल सिंह गिल खेड़ा फार्म, सुनील त्यागी, डॉ. सुभाष, मंडल अध्यक्ष नरेश सैनी, सूबे सिंह पंजेटा प्रिंसिपल , अश्विनी मंगला, संदीप पंच, रॉबिन अग्रवाल, अयूब खान, भूषण गुर्जर, चरण सिंह जटपुरा, साजिद खान गढ़वाली, अमनदीप राणा, सरपंच मरवा कला, बलवान राणा, गौरव गढ़वाली, बसंत जोगीवाड़ा, रणबीर मोहड़ी,विशाल भिवानीपुर,काला मोहड़ी, महेंद्र सरपंच, बंटी सरपंच रामगढ़ माजरा, अंकुश चंदाखेड़ी, राजीव रंजीतपुर, पवन संधू रामगढ़ सवाई, भूपेंद्र तुम्बी, संदीप मुगलवाली, हिरदाराम मुगलवाली, शिवचरण रानीपुर, रकम सिंह सुल्तानपुर, मुस्ताक खान, अंकित कठगढ़, दिनेश कठगढ़, सुरेंद्र कठगढ़, बलदेव सरपंच भगवानपुर, सतबीर सरपंच शेरगढ़, संजीव शास्त्री सरपंच बिल छप्पर, सुरेश बिहटा, पवन हैबतपुर, बिट्टू राणा हैबतपुर, प्रवीण राणा नागली, चिट्टा नागली-32, हरपाल सिंह बाजवा मंदार, संदीप बस्तियांवाला, राजेश रामपुर जट्टान, सतीश शर्मा रामपुर जट्टान, जागीर मास्टर, नरेश मेहंदी रत्ता, मुकेश बंसल, दामोदर गुप्ता, अशोक केसरी, प्रमोद वर्मा, मुकुल सैनी, विष्णु प्रधान, परसोत्तम, सतपाल गर्ग, अशोक धीमान, अरुण, सचिन और राजू वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।*
समारोह के समापन पर सभी ने विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।