विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रौतारा में पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह मामला सुबह ग्यारह बजे का हैं । इस मौके पर पुलिस जवानों ने एक एक कर दो पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली और चार पहिया वाहनों के सीट बेल्ट चेक किए । गौरतलब है कि जिले के सात विधानसभा सीटों पर ग्यारह नवंबर को मतदान होना हैं जबकि चौदह नवंबर को मतगणना का कार्य होगा