काशी चक: बौरी गांव हत्याकांड की जांच के लिए एसपी अभिनव धीमान पहुंचे
काशीचक प्रखंड के बौरी गांव में हुए चर्चित हत्याकांड की जांच को लेकर एसपी अभिनव धीमान शनिवार को गांव पहुंचे। बताया गया कि 7 वर्षीय आर्यन कुमार की हत्या किए जाने के मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।