श्रीडूंगरगढ कस्बे के जैतासर गांव में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। चोरों ने सांवरमल पुत्र शंकरराम शर्मा के घर को निशाना बनाते हुए दीवार फांदकर छत के रास्ते प्रवेश किया। इसके बाद कमरे के ताले तोड़कर अटैची व संदूक से 25 तोले से अधिक सोने-चांदी के आभूषण और 67 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी गए जेवरों में हार, कड़े, रखड़ी सेट,