ग्वालियर गिर्द: 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर होटल में दुष्कर्म, आरोपी दे रहे धमकियां, पीड़िता ने तोड़ी चुप्पी
ग्वालियर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। महज़ 17 साल की मासूम को दो दरिंदों ने कट्टे की नोक पर अगवा कर लिया और होटल में नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की। लंबे समय तक धमकियों के साये में चुप रहने के बाद आखिरकार नाबालिग ने साहस जुटाया और अपने परिवार संग थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।