शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस, 16 जनवरी को अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भाकपा माले की ओर से जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में सोमवार को 2 बजे जमुआ के कोदम्बरी चौक-पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडा मार्च निकालकर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।