उज्जैन शहर: अहमदाबाद से आए तीन युवक गुरुनानक घाट पर स्नान करते समय डूबे, जवानों ने सुरक्षित निकाला, हादसा टला
गुरुनानक घाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गुजरात के अहमदाबाद से आए तीन युवक स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगे, जिन्हें मौके पर तैनात जवानों ने तत्परता से बचा लिया।जानकारी के अनुसार, जतिन (22) नामक युवक को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसके साथी भंवर सिंह (23) और ऋषि भी पानी में उतरे, लेकिन वे भी संतुलन ख