डिंडौरी: नगर में सफाई कर्मियों को 3 माह से नहीं मिला वेतन, सफाई कर्मचारी नगर परिषद परिसर में धरने पर बैठे
जिला मुख्यालय डिंडौरी में सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है जिसके चलते नाराज सफाई कर्मचारी नगर परिषद परिसर में धरने पर बैठ गए हैं और नारेबाजी करते हुए वेतन की मांग कर रहे हैं सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह 8:00 बजे से सफाई कर्मचारी वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं ।