बरियारपुर: विक्रमशिला पुल बंद होने से मुंगेर-भागलपुर फोरलेन पर वाहनों का दबाव बढ़ा, बरियारपुर-रतनपुर के बीच चौथी बार समस्या
मुंगेर-भागलपुर के बीच निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर दरार आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बरियारपुर और रतनपुर के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर सड़क के ऊपरी हिस्से में दरार दिखाई दी है। इस मार्ग पर दरार आने की यह चौथी घटना बताई जा रही है। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता और तकनीक पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि बाढ़ का पानी सड़क के नीचे तक पहुंच गया