बाढ़: बाढ़ के उमानाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर की शिव की पूजा
Barh, Patna | Jul 10, 2025 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर में गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर हजारों लोग कई जिलों से आकर भगवान शिव का दर्शन करते हैं तथा पूजा पाठ करते हैं। स्थानीय पंडित ध्रुवनारायण चतुर्वेदी ने बताया कि आज के दिन को लोग महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं।