आरा: हिन्दू जागरण मंच के कार्यकता को जगजीवन हाल्ट वे समीप गोली मारकर किया जख्मी,सदर अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 25, 2024 जगजीवन हाल्ट के समीप हथियारबंद बदमाशों ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पवन पांडे और पवन सत्यार्थी को गोली मारकर जख्मी कर दिए। सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान जख्मी पवन पांडे ने बताया कि कुछ दिन पहले दो-तीन अलग-अलग लोगों से विवाद हल्का हुआ था। लेकिन आज गोली किसने मारी है यह स्पष्ट नहीं है क्योंकि गोली मारने वाले लोग मुंह पर नकाब बांधे थे।