दातागंज: अलीगंज गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल
बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के अलीगंज गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार साजिद अली पुत्र शराफत अली निवासी बेहटा जवी गांव थाना बिल्सी की बाइक फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल साजिद अली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।