बांधवगढ़: उमरिया में ढाबा संचालकों की बैठक, पुलिस ने दिए सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था के सख्त निर्देश
उमरिया पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के ढाबा संचालकों की बैठक आयोजित की। एसपी विजय भागवानी के निर्देशन में एसडीओपी पी.एस. परस्ते की अध्यक्षता में हुई बैठक में थाना प्रभारी मदन लाल मरावी, यातायात थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला सहित शहर के ढाबा संचालक मौजूद रहे।