सदर: काशी में मौसम का मिजाज बदला, दोपहर में छाया अंधेरा, बारिश और बर्फबारी से लोगों को मिली राहत
Sadar, Varanasi | Apr 29, 2026 वाराणसी में अचानक बुधवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया। कड़ाके की धूप 45 डिग्री सेल्सियस में बारिश और बर्फबारी से लोगों को राहत एवं सुकून मिला। मौसम ने अचानक इस कदर करवट बदली की शाम 4:00 ही अंधेरा छा गया और बिजली गरज के साथ बरसात होने लगी। ठंड मौसम होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।