मेहनगर: मेंहनगर थाना की पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, बांस का डंडा बरामद
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक आदिल खान व मय हमराह फोर्स ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी संदीप प्रजापति पुत्र सतानंद प्रजापति को गौरा मोड़ स्थित राइस मिल के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।