रामगढ़: रामगढ़: हुटार प्रज्ञा केंद्र संचालक गोलीकांड में दो अपराधियों के खिलाफ एफआईआर, एक संदिग्ध हिरासत में
Ramgarh, Palamu | Apr 14, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र में प्रज्ञा केंद्र संचालक और उनके पति को अपराधियों ने सोमवार को गोली मार दी थी और उनसे तीन लाख रुपए लूट लिए थे। इस मामले में प्रज्ञा केंद्र संचालक शमा परवीन के फर्द बयान के आधार पर दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किए हैं।