बास्तानार: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, प्रदेश से नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ है, सरकार को ओवर कॉन्फिडेंस से बाहर आना होगा
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजापुर में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ओवर कॉन्फिडेंस में है कि प्रदेश में नक्सलवाद केवल 20 % बचा है जबकि बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ से ये आभास हो रहा है कि नक्सली अभी मौजूद हैं । सरकार को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए है और ओवर कॉन्फिडेंस से बाहर आना चाहिए।