जौनपुर: जफराबाद में बीमारी से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की
जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बीमारी से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि हौज गांव के पास 45 वर्षीय चन्दा देवी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं और इसी वजह से मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थीं।