हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के मामले में फरार ₹10,000 की इनामी आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के मामले में चार महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे ₹10000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिय। इस संबंध में एक महिला की ओर से हनुमानगढ़ महिला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से ₹10000 का इनाम घोषित किया था।