शाहबाद: महोदरा गांव में कीचड़ और गंदगी से ग्रामीण परेशान, जताया आक्रोश
Shahbad, Baran | Jun 13, 2026 जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली महोदरा गांव के मुख्य आम रास्ते पर फैली कीचड़ और गंदगी से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीण विजय मेहता, दिलीप मेहता, भोला मेहता और मंजीत मेहता ने बताया कि महोदरा से सिरसौद व बरवन जाने वाला मार्ग जलभराव और कीचड़ से बदहाल है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों ग्रामीण और स्कूली बच्चे गुजरते हैं।