विदिशा नगर: जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बेडशीट में लगी आग, मची अफरातफरी, स्टाफ ने समय रहते बुझाई
मंगलवार शाम 7 बजे जिला अस्पताल दूसरी मंजिल पर मौजूद मेडिकल वार्ड के बाहरी क्षेत्र में पुरानी बेडशीट और पेड़ों के सूखे पत्तों में अचानक आग लग गई, आग और धुंआ देखकर वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। मेडिकल वार्ड में तैनात गार्ड ने जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी साथ ही आग बुझाने की प्रक्रिया प्रारंभ की। अन्य गार्डन और स्टाफ में मिलकर आग को काबू कर लिया।