हाथरस: कलेक्ट्रेट के पास बने स्विमिंग पूल में नहाते समय 1 युवक के सिर में लगी चोट हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के पास बने स्विमिंग पूल में नहाते समय एक युवक के सिर में चोट लग गई, सिर में चोट लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में स्विमिंग पूल में नहाते समय घायल हुए युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।