हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक कॉलोनी में घर से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने किया दस्तयाब, जांच शुरू
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक कॉलोनी में घर से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दस्तयाब करते हुए जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले को लेकर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने आगे की आवश्यक जांच शुरू कर दी है।