तरबगंज: नाबालिक को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने उसके घर बेलिया से किया गिरफ्तार
उप निरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी व की टीम ने वांछित आरोपी सलमान निवासी ग्राम बेलिया को शनिवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया है।आरोपी के विरुद्ध थाना क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने बीती 26 मार्च को अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय रवाना किया गया है।