रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी नगर पालिका में कांग्रेस का प्रदर्शन, ईओ के इंतजार में धरने पर बैठे कार्यकर्ता
रामगंजमंडी में मानसून से पहले नालों की सफाई और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में प्रदर्शन किया। अधिशाषी अधिकारी के देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ता पालिका परिसर में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। गुरुवार शाम करीब 5 बजे नगर अध्यक्ष पवन बाबेल ने बताया कि ईओ को वार्डों में फैली गंदगी, जाम नालों और कचरे के ढेरों के