बरेली: किला छावनी में देवर-ननद की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खाया ज़हर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली के किला थाना क्षेत्र के किला छावनी इलाके में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। यहां रहने वाली निशा परवीन ने कथित तौर पर अपने देवर और ननद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। ज़हर खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में निशा परवीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।