नरवर: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर बांटी मेलोडी चॉकलेट
पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरवर द्वारा गुरुवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के पेट्रोल पंप पर पहुंचकर वाहन चालकों और आम लोगों को मेलोडी चॉकलेट वितरित की तथा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि महंगाई लगातार आम आदमी की कमर तोड़ रही है। पेट