नागौर: नागौर में चार किसान भाइयों ने भरा 1.51 करोड़ का मायरा
Nagaur, Nagaur | Apr 16, 2026 नागौर जिले के जायल क्षेत्र में चार किसान भाइयों ने अपनी इकलौती बहन रामी देवी के चार बच्चों की शादी में 1.51 करोड़ रुपये का मायरा भरकर अनोखी मिसाल पेश की। मायरे में 25 बीघा कृषि भूमि, 21 लाख 51 हजार रुपये नकद, करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और टीके में 51 हजार रुपये दिए गए।