कवर्धा: कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कृषि उपज मण्डी परिसर में मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया,अधिकारियो को दिए निर्देश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने कृषि उपज मंडी परिसर अंतर्गत मतगणना स्थल की तैयारियों का बुधवार को निरीक्षण किया। कलेक्टर ने राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और 72 कवर्धा के लिए होने वाली मतगणना के लिए यहां की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया।इसके साथ ही स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।