धरहरा: धरहरा प्रखंड में 77वें गणतंत्र दिवस पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया
धरहरा प्रखंड अंतर्गत 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों और थाना परिसरों में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।