नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित सरवरनगर में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। इस दौरान महिला के पास से प्लास्टिक थैली में रखी सोने की चेन और फिनायल की गोलियां बरामद हुईं। इससे ग्रामीणों का उस पर संदेह गहरा गया। बाद में उक्त महिला को पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। हालांकि बाद में वह कहाँ गई, उसके पास मौजूद चेन का क्या हुआ, इसका पता नहीं चल सका।