ईसागढ़: ईसागढ़ में अज्ञात चोरों ने 3 लाख के जेवर चुराए, मामला दर्ज
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के कंडेल गंज में अज्ञात चोरों द्वारा तीन लाख रुपये के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ निवासी समीर खान उम्र 24 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़ कर घर से लगभग तीन लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए ।