बिहार: पल्स पोलियो अभियान 17 नवंबर से शुरू, सदर अस्पताल में एनसीसी कैडेट को मिली जिम्मेदारी
Bihar, Nalanda | Nov 16, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल में 17 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जा रही है। लक्ष्य की सफलता के लिए शनिवार की सुबह 11:00 बजे सदर अस्पताल में एनसीसी 38 बटालियन के कैडेट को टीकाकरण केंद्रों पर तैनाती की गई है।जिनके माध्यम से इन केंद्रों पर आने वाले जीरो से 5 साल तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो का पिलाया जाएगा।