चूरू: चूरू में 28 जून को टाउन हॉल में जिला स्तरीय कबीर जयंती समारोह का आयोजन
Churu, Churu | Jun 7, 2026 चूरू। ज्योति नगर में रविवार को धानक समाज और संत कबीर शिक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 जून को चूरू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कबीर जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति संरक्षक सीताराम लुगरिया ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने और संत कबीर के विचारों को अंतिम छोर तक पहुंचने पर जोर दिया।