सदर: ट्रांसजेंडर कानून के विरोध में आइसा ने किया प्रदर्शन, यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग
Sadar, Allahabad | Apr 2, 2026
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने ट्रांसजेंडर कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रसंघ गेट पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सरकार से कानून वापस लेने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय में बढ़ते जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया।