त्योहारों के सीजन में आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। मा0 मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के आदेश पर, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देहरादून के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों (जैसे आनंदम, 5 स्टार, कोहली स्वीट्स, कालरा स्वीट्स आदि) और डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और मानकों का जायजा लेते हुए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
⚠️ जनहित में अपील: त्योहारी सीजन में मिठाइयां और खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
#UttarakhandNews #DehradunNews #CMDhami
Dehradun, Dehradun | Aug 24, 2026