बबेरू: टोलाकला गांव में एक व्यक्ति को गांव के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रिफर
Baberu, Banda | May 31, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोलाकला गांव निवासी शारदा प्रसाद पुत्र रामसनेही 38 वर्ष को आज रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस ने घायल क़ो एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी मे भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया, वही पुलिस जाँच मे जुट गयी है।