#भदौरा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक सुनीता सिंह रहीं मौजूद
भदौरा मंडल में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा पूर्व विधायक सुनीता सिंह के संरक्षण में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और देश के प्रति सम्मान व जिम्मेदारी की भावना प्रत्येक नागरिक में होनी चाहिए। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। Sunita Singh Gahmari