रामगढ़: रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे दो दर्जन बंगला ईंट भट्ठे
रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में दो दर्जन बंगला ईट भट्ठे संचालित हो रहे हैं। नावाडीह पंचायत के गौरे गांव समेत अन्य क्षेत्रों में सालों से बांग्ला ईट भट्ठे का अवैध तरीके से संचालन किया जा रहा हैं। अति सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण पदाधिकारी की नजर से बचकर यह कार्य होता है , जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।