मढ़ौरा: मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में गिन्नी गणराज्य को जाने वाली 51वीं इंजन को मुख्यमंत्री व रेलमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Marhaura, Saran | Jun 19, 2026 मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में शुक्रवार की दोपहर दो बजे गिन्नी गणराज्य को जाने वाली 51वीं इंजन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छपरा सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी ,महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल के अलावे अन्य वरिय अधिकारियों ने रेल फैक्ट्री का मुआयना किया और जानकारी प्राप्त किये।