राजगढ़: राजगढ़: हाथ-पैर काटकर हत्या और लूट करने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
सहायक संचालक अभियोजन आलोक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बुधवार को सुबह 10:00 बजे करीब बताया कि राजगढ़ न्यायालय 4 वर्ष पूर्व मल्हारपुरा से माचलपुर वाली रोड के बीच शांति भाई सोंधिया का गला और हाथ पैर काटकर चांदी के कड़े लूट व हत्या करने वाले आरोपी कमल, दिनेश और ख्वाजू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।