झांसी: झांसी में सड़क किनारे बने दलदल में फंसी मिली डिस्कवर बाइक, मामला संदिग्ध होने पर पुलिस बाइक मालिक की तलाश में जुटी
Jhansi, Jhansi | Apr 29, 2026 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध मामला सामने आया है। जहां पनौली रोड के सड़क किनारे बने दलदल में एक डिस्कवर बाइक फंसी हुई मिली, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकल के कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।