लोहरदगा: पारही बसार टोली में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों की हाईकोर्ट ने सुनी फरियाद, डालसा टीम ने किया निरीक्षण #jansamasya
लोहरदगा जिले में गर्मी शुरू होते ही कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है, जिनमें पारही बसार टोली गांव की स्थिति सबसे विकट बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई जल टंकी और जल मीनार लगाए गए हैं, लेकिन वे सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं।