लोहरदगा: लोहरदगा स्थापना दिवस पर दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का हुआ शुभारंभ, पहले दिन 75 प्रतिभागियों ने लिया भाग
लोहरदगा जिले के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ललित नारायण स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट की शुरुआत हुई। जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता के पहले दिन लगभग 70 से 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हुए।