बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में पंच सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज ने नौहरा सिगवाव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया, 100 मरीज लाभान्वित
बांसवाड़ा मे पंच सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज नौहरा सिगवाव में Curis Hospital Ahmedabad द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार शिविर में लगभग 100 मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह दी गई।अहमदाबाद से आए वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों विभिन्न प्रकार की बीमारीयों की जांच कर परामर्श दिया गया।