बिल्सी: बिल्सी में बुनियाद की खुदाई के दौरान दीवार गिरी, 5 लोग दबे, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
Bilsi, Budaun | Jul 11, 2026 बिल्सी नगर में रंजना तिराहा के पास बुनियाद की खुदाई करते वक्त एक दीवार अचानक से गिर गई। दीवार में पांच लोग दब गए। चीख पुकार सुनकर सभी लोग दौड़ पड़े और उन्होंने पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।