दाउदनगर: भखरुआं गया रोड में माता कर्मा क्लब ने माता कर्मा और दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई, एकजुटता पर बल दिया
भखरुआं गया रोड में जीवक हॉस्पिटल की गली में रविवार को 2:30 बजे से माता कर्मा क्लब के तत्वावधान में माता कर्मा जयंती और दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सामाजिक विकास व उत्थान के लिए एकजुटता जरूरी है।