दमोह: सागर नाका के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, गढाकोटा के 6 शिक्षक घायल
Damoh, Damoh | Apr 25, 2026 दमोह सागर नाका क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार 6 शिक्षक घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शिक्षक दमोह बालक शाला में पदस्थ हैं और गढ़ाकोटा से बरसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिशा सूचक बोर्ड व डिवाइडर पर पेंटिंग नहीं होने से हादसे होते है।