पटना ग्रामीण: पटना सिटी में SBI ATM से निकला अजगर, मचा हड़कंप
पटना सिटी के पश्चिम दरवाजा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे अचानक अजगर सांप निकलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ATM के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। ATM गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना स्नेक कैचर टीम को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई।